Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

साईं एग्जोटीका फलैट्स में पहले दिन नवरात्रि महोत्व की धूम रही

भारत भूमि

अहमदाबाद में नानाचिलोड़ा न्यू शाही बाग स्थित साईं एग्जोटीका सोसायटी में नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया मनाया जा रहा है। गुरूवार 3 अक्टूबर को रात्री में 10.30 बजे मां दुर्गा की विधी विधान से पूजा कर घटस्थापना की गई। इस बार मां शेरावाली की स्थापना के बाद सोसायटी में नवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन देवी की चौकी के पास विधिवत पूजा के साथ कलश स्थापित किया जाता एवं मां दुर्गा का आव्हान किया जाता है। सोसायटी में नवरात्रा महोत्सव में मां दुर्गा की आरती के समय दर्शन करने सोसायटी के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के बाद गरबों का आयोजन किया गया गरबों पर महिलाऐं एवं बच्चे झूम उठे।
ऐसी मान्यता है कि अम्बे मां के इस स्वरूप की पुजा पाठ करने से भक्तों की सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। यह त्यौहार 9 दिन तक मनाया जायेगा। नवरात्रा महोत्सव गुरूवार 3 अक्टूबर को शुरु हुआ और ये 11 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। नवरात्रि वर्ष में चार बार आती है। माघ, चैत्र, आशाड़, और अश्विन । शुरु से वातावरण के तमस का अंत होता है और सात्विकता की शुरूआत होती है। मन में उल्लास, उमंग और उत्साह की वृद्धि होती है।

दुनिया में सारी शक्ति नारी या स्त्री स्वरूप के पास ही है। इसलिए इसमें देवी की उपासना ही की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है। हर स्वरूप से विवध तरह का वरदान मिलता है साथ ही गृहों की बाधा समाप्त हो जाती है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।