अहमदाबाद : नाना चिलोडा स्थित सांई एक्जोटिका सोसाइटी में प्रभात फेरी का आयोजन भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर भजनों और नारों के साथ प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। इस प्रेरणादायी आयोजन का नेतृत्व समाजसेवी नरेश भाई मोडलिंगवाले ने किया, जो हर वर्ष इसका आयोजन करते हैं। उनकी सक्रियता और समर्पण ने इस बार भी कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रभात फेरी के दौरान “जो बोले सो निहाल… सत श्री अकाल” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रार्थना और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन संपन्न हुआ। नरेश भाई के प्रयासों की सभी ने सराहना की और कहा कि उनके जैसे लोग समाज में भक्ति और एकता की प्रेरणा बने हुए हैं।
ब्रेकिंग
