Logo
ब्रेकिंग
दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक एमएलडी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस शपथ ग्रहण के बाद सुखदेव चौधरी ने संभाला नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक अजमेर में कर्ज के दबाव में परिवार की मौत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे अजमेर — विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में संपन्न, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंद्रा देवी के निधन से पूरे अजमेर में शोक की लहर छा गई, सुबह से ही देवनानी निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर पहुंचकर वासुदेव देवनानी से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इंद्रा देवी का निधन समाज और परिवार दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है, मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे, दोपहर में पुष्कर रोड स्थित ऋषि घाटी श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में इंद्रा देवी का अंतिम संस्कार किया गया, जहां पुत्र महेश देवनानी ने माता को मुखाग्नि दी, अंतिम यात्रा संत कंवरराम कॉलोनी, रामनगर स्थित देवनानी निवास से रवाना हुई जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए, अंतिम संस्कार स्थल पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सहकारिता मंत्री सुमित गोदारा, पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, जयपुर सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा, भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे, पूरे माहौल में गहरा सन्नाटा और भावुकता छाई रही, सभी ने इंद्रा देवी को एक संस्कारवान, सहृदय और प्रेरणास्रोत महिला के रूप में याद करते हुए देवनानी परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।