नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) नसीराबाद के रावण मैदान में शनिवार को 61 फीट के रावन का होगा दहन । दशहरा मेला कमेटी द्बारा वर्षों से यह व्यवस्था जन सहयोग से की जा रही है। रावण दहन के पूर्व भव्य आतिशबाजी की जायेगी। मेला कमेटी सयोजंक योगेश शर्मा व सहसंयोजक विविध गोयल ने बताया कि मेले के मुख्य अतिथि विधायक रामस्वरूप लाम्बा, आई जी ओमप्रकाश शर्मा, डिप्टी विजय कुमार सांखला, सीईओ डॉ नितीश कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर व पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर होंगे । मेले की सांय को राम , लक्ष्मण, सीता, हनुमान व रावण की झांकी के साथ शोभायात्रा बैण्ड बाजो के साथ निकलेगी जो नसीराबाद के सदर बाजार से होकर रावण मैदान पहुंचेगी । जहां राम रावण युद्ध के साथ राम द्बारा रावण के पुतले पर तीरों की वर्षा कर अग्नि तीर से वार कर रावण दहन किया जायेगा। रावण का पुतला अजमेर में बंगाली कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है। जो शुक्रवार शाम को मेला स्थल पर पहुंच जायेगा । इस कार्य में मेला कमेटी के मुकेश बंसल, राहुल गुर्जर, प्रेम गर्ग, आशिफ, राजेन्द्र गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा है।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद के नव नियुक्त सी ई ओ साकिब आलम ने किया विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान का निरीक्षण
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया...
विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत
भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य...
कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म...
छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा...
रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ...
