Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने ब्रह्मा जी के किए दर्शन और पूजा सरोवर

अजमेर (कर्तिक शर्मा) पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने आज अपने पैतृक गांव नांद पहुंचे और नंदराय माता की पूजा अर्चना की और दर्शन कर आरती की। उन्होंने नंदराय माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के विकास कार्यों को लेकर समिति पदाधिकारियों से चर्चा भी की। इसके बाद गांव में निर्माणाधीन राजकीय कॉलेज का निरीक्षण किया और प्रगति की जानकारी हासिल की। इसके बाद पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ जगत पिता ब्रह्म जी के दर्शन किए और अजमेर व प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना मांगी। ब्रह्मा मंदिर के महंत वैभव वशिष्ठ ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। साथ ही मंदिर परिसर में बने श्री सिद्धेश्वरी अंबे माता के दर्शन कर मातारानी का आशीर्वाद लिया। मंदिर में अरुण पाराशर ने धर्मेंद्र राठौड़ को दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार से पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की। तीर्थ पुरोहित वैद्यनाथ पाराशर ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान सरोवर की पूजा कराई। मेंघेद्र पाराशर ने आरती कराई। इस दौरान तीर्थ पुरोहित वैद्यनाथ पाराशर व संजय पाराशर, दामोदर मुखिया, एडवोकेट विकास मुखिया आदि पुष्कर वासियों ने राठौड़ का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अवसर पर पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, सरपंच विष्णु सिंह राठौड़ व कर्मचारी महासंघ के जिले अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ सहित आदि मौजूद रहे।

पुष्कर मेले के लिए सरकार जारी करे पांच करोड़ का बजट

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने राज्य सरकार से अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर के लिए पांच करोड़ का बजट जारी करने का आग्रह किया। साथ ही पेयजल के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने बात कही। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला अगले माह शुरू होने वाला है। ऐसे में पुष्कर मेले में देश व विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार पुष्कर मेले के लिए पांच करोड़ का बजट जारी करे। साथ ही राज्य सरकार से नगर परिषद में स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की, ताकि जनहित और सरकारी काम सुचारू चल सके। इसी के साथ उन्होंने जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत से भी पेयजल समस्या दूर कर बेहतर पेयजल व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।