Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

रोटरी क्लब नसीराबाद ने चलाया सोशल मीडिया पर हो रहे अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता अभियान

नसीराबाद (भारत भूमि ) सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधो से बचाव हेतु रोटरी क्लब की स्थानीय शाखा द्वारा साइबर क्राइम जागरुकता कार्यक्रम अजमेर रोड स्थित राजकीय व्यापारिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया रोटरी क्लब अध्यक्ष मुकेश मित्तल और प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय मेहरा ने बताया। कि आजकल सोशल मीडिया पर अपराधों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है और इसका शिकार ज्यादातर बच्चे तथा युवा वर्ग के लोग हो रहे हैं बच्चों को प्रलोभन देकर अपराधी अपने जाल में फसाते हैं और जाने अनजाने उस अपराध से बेखबर बच्चे भी उस अपराध का हिस्सा बन जाते हैं इसके लिए रोटरी क्लब नसीराबाद ने शुक्रवार कों एक जागरूकता अभियान राजकीय व्यापारिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में चलाया गया कार्यक्रम में सिटी थाना अधिकारी घनश्याम मीणा और रोटरी क्लब के सदस्यों ने वर्तमान समय में हो रहे साइबर क्राइम पर विस्तृत जानकारियां दी और इससे बचने के उपाय व सावधानियां बताइ ताकि भविष्य में होने वाले किसी नुकसान परेशानी से बचा जा सके इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ,सेक्रेटरी हिमांशु गर्ग ,विजय मेहरा ,नंदकिशोर गर्ग, अरुण अजमेर, विनोद अजमेर, प्रदीप सिंघल, अमित सिंघल ,राजेंद्र गर्ग, मनीष महेश्वरी, हितेश गुर्जर, ध्रुव गोयल, भागचंद महेश्वरी, द्वारका प्रसाद, चंद्रशेखर गढ़वाल, भरत अग्रवाल ,जय किशन भगनानी ,सुनील गोयल ,राजेश
बाबानी, व काफी संख्या में रोटरी साथी मौजूद रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।