Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

छावनी परिषद के लम्बित चल रहे विकास कार्य जल्दी ही शुरू होंगे

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) छावनी परिषद केमुख्य अधिशाषी अधिकारी डाक्टर नीतीश गुप्ता ने कहा कि छावनी क्षेत्र में लम्बित विकास कार्य शीघ्र ही युद्ध स्तर पर शुरू किए जाएंगे और सम्पूर्ण छावनी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराया जायेगा डाक्टर गुप्ता छावनी सभागार में आयोजित अनोपचारिक बैठक में नगर के मिडिया कर्मियों और छावनी परिषद के स्टाफ के साथ नगर के विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान यह आश्वासन दिया। छावनी परिषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर नीतीश गुप्ता ने बताया कि नगर के मुख्य बाज़ार की नव निर्मित सड़क के निर्माण में अनेक खामियां पाई गई हैं उसमे वांछित सुधार किए जाने के बाद गुणवत्ता युक्त सड़क का निर्माण करवाया जायेगा वहीं फ्राम जी चौक स्थित डिग्गी चौराहे से सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान की सम्पर्क सड़क का निर्माण कार्य करवाया जायेगा गुप्ता ने कहा कि गत दिनों नगर के विभिन्न वार्डों में आयोजित जन संवाद कार्यक्रमों में आई आमजन से संबंधित समस्याओ तथा विकास कार्यों को प्रमुखता से लेकर योजनाबद्ध तरीके से जल्दी ही विकास कार्यों को शुरू करवा कर नगर के सुन्दरीकरण का यथा सम्भव प्रयास किया जाएगा उन्होंने बैठक में उपस्थित मिडिया कर्मियों के साथ भी विकास कार्यों को लेकर बातचीत की और सभी को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जायेगा शुक्रवार को ही मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नीतीश गुप्ता का जन्म दिन भी मनाया गया और उपस्थित गण मान्य लोगों मिडिया कर्मियों साहित छावनी परिषद के कर्मचारियों ने डॉक्टर नीतीश गुप्ता को जन्म दिन की शुभ कामनाएं दीं और उनके आयुष्मान होने की कामना की इस अवसर पर छावनी वाटर फॉरमेन सतीश कुमार, लेखा पाल प्रवीन यादव ओवर सियर विश्वेंद्र सिंह राजस्व अधीक्षक संजय शर्मा स्टोर प्रभारी आकाश जैदिया सफाई अधीक्षक आशीष शर्मा रवि प्रकाश कंप्यूटर प्रोग्रामर कपिल देव के अतिरिक्त पत्रकार गण मौजूद रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।