Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

टाटा पावर अजमेर का “नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन डे” के अवसर पर ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर जोर

भारत भूमि (अजमेर)  14 दिसंबर को पूरे देश में “नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन डे” मनाया जा रहा है। इसे ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी) द्वारा आयोजित किया जाता है। आज के दिन TPADL की ओर से विशेष अपील है जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज के समय में ऊर्जा (एनर्जी) के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है क्योंकि आज घर से लेकर स्कूल, कार्यालय से लेकर उद्योग जगत, कृषि क्षेत्र से लेकर मैन्युफैक्चर क्षेत्र में हर जगह हमे अपनी छोटी से लेकर बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है ।

इस् अवसर पर टाटा पावर अजमेर के सीईओ श्री सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है I आज ऊर्जा संरक्षण के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक कर उन्हें ये समझाना है कि ऊर्जा का उपयोग उचित ओर सही दिशा में हो न कि इसका दुरुपयोग क्योंकि हमारे सभी ऊर्जा स्रोत सीमित हैं और इनका बचाव ही भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगा ।

इसके लिए सभी से अपील है हमें विद्युत के सही उपकरणों को बढ़ावा देना होगा, ऊर्जा बचाने के लिए जागरूकता अभियान, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों (रिन्यूएबल एनर्जी सोर्सेज) को बढ़ावा देना होगा साथ ही हमें अपने दैनिक जीवन में भी ऊर्जा का संयमित उपयोग कर ऊर्जा की बचत करनी होगी ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।