Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित

भारत भूमि(किशनगढ)– केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने रविवार को अपने किशनगढ़ आवास पर जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस जनसुनवाई में अजमेर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए स्थानीय नागरिकों, प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं मंत्रीजी के समक्ष रखीं।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान को लेकर निर्देशित किया। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि जनसेवा ही हमारे दायित्व का मूल आधार है और लोक-कल्याण ही हमारी प्राथमिकता। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से देखें और जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ आमजन के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।