Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

भीलवाड़ा में पहली बार मनोकामना मंदिर से निकली 100 फिट की मनोकामना कांवड़, भोलेनाथ के जय जय कारों के साथ हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

भारत भूमि (भीलवाड़ा) — बिहार नव दुर्गा सेवा समिति और पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान मे आजाद नगर स्तिथि मनोकामना मन्दिर से जय-जय भोलेनाथ के जय कारो से 100 फीट लंबी कावड़ के साथ भव्य कावड़ यात्रा को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली, राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली व एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा जगन्नाथ झा और संजय झा ने भगवा झंडी दिखाकर कावड़ यात्रा की शुरुआत की,जो विभिन्न मार्गो चन्द्रशेखर आजाद नगर, यमुना विहार से होती हुई हरणी महादेव पहुंचकर संपन्न हुई। वहां पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख शांति और सम्रद्धि की प्रार्थनाएं की। कावड़ यात्रा हरणी महादेव मन्दिर तक पहुंचने से पूर्व मार्ग में कई समाज सेवियों ने फूल बरसा कर जगह जगह पर स्वागत सम्मान किया। वहीं कई श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के भजनों पर झूमते गाते हुए चल रहे थे। विशाल कांवड़ यात्रा के हरणी महादेव पहुंचने पर सामूहिक महाप्रसाद का भी कभी आयोजन किया गया,जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

भीलवाड़ा के विकास, सुख ,समृद्धि तथा पूर्वांचल समाज की पहचान एवं स्वाभिमान का प्रतीक बना पारंपरिक रूप से आयोजित होंने वाली कांवड़ यात्रा नव दुर्गा सेवा समिति के जगन्नाथ झा ने बताया की यह यात्रा हमारी आध्यात्मिक चेतना और भगवान शिव के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक है।

पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश वर्मा ने कहा की सन्न 2017 से समिति पूर्वांचल समाज के उत्थान, सामाजिक सरोकार, धार्मिक आयोजन तथा विकास प्रोत्साहन एवं मनोरंजन के लिए कार्यक्रम होते रहे हैं। जिले मे अब छठ पूजा, माँ दुर्गा पूजा, नवरात्रि में डांडिया और बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती की आराधना जैसे हमारे प्रमुख आयोजन, हमारे समुदाय की अटूट आस्था और सांस्कृतिक एकजुटता के प्रतीक बना हुआ हैं। इन सभी आयोजनों को सफल बनाने में समिति के प्रत्येक सदस्य का निस्वार्थ योगदान और आप सभी का समर्थन प्रेरणादायी रहा है।

इस अवसर पर मौजूद रहे कार्यक्रम आयोजक जगन्नाथ झा, संयोजक आकाश झा एवं फूल झा, अरुण ठाकुर, ललित झा, कृष्ण नंद ठाकुर, प्रमोद झा, शक्तिनाथ ठाकुर, रघुनन्दन चौधरी,कन्हैया नंद झा, सुमन झा, लीलाकांत झा, ललन झा, अवधेश कुमार मिश्रा, आकाश झा ,फूल कुमार झा, राजेश गुप्ता, त्रिपुरारी झा, रीतेश झा समिति सदस्यों के रुप मे कार्यरत रहें। भोजन प्रसादी हारणी महादेव मन्दिर के प्रांगण मे सभी भक्तजनो को उपलब्ध करायी गई।

इस अवसर प़र महिला समिति के सदस्य सदस्या अनुराधा झा, शिल्पी सिंह, रमावती देवी, सोनाली सुथार, सावित्री देवी समिति के ने कहा की हमारे संस्थापक अध्यक्ष के दूरदर्शी प्रयासों और आप सबके सहयोग व समर्पण का ही परिणाम है कि 2017 से हमारी यह यात्रा अनवरत जारी है। पूर्वांचल की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं को भीलवाड़ा की पावन भूमि पर जीवंत रखना और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना ही हमारे ट्रस्ट का परम लक्ष्य रहा है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।