Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

सिंधी भाषा की परीक्षा 11 जनवरी को देशभर में, भीलवाड़ा में दो केंद्र निर्धारित

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) भीलवाड़ा : भारतीय सिन्धू सभा के तत्वावधान में तथा राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में संचालित सिंधी भाषा कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आगामी 11 जनवरी 2026 को देशभर में परीक्षा आयोजित की जाएगी। भीलवाड़ा में परीक्षा के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। यह शैक्षणिक अभियान महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से निरंतर प्रगति पर है। भीलवाड़ा प्रवास पर आए भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ हरीशेवा उदासीन सनातन आश्रम में बैठक कर परीक्षा व शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 256 शिक्षामित्रों के सहयोग से 4107 विद्यार्थी सिंधी भाषा का अध्ययन कर रहे हैं। परिषद द्वारा संचालित सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की परीक्षा 11 जनवरी को होगी, जिससे विद्यार्थी, युवा कार्यकर्ता और मातृशक्ति मातृभाषा से सशक्त रूप से जुड़ रहे हैं। प्रवक्ता पंकज आडवाणी के अनुसार भीलवाड़ा शहर में 47 शिक्षामित्रों के सहयोग से 753 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं तथा 8 सुपरवाइजर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। परीक्षा में 574 विद्यार्थी सर्टिफिकेट, 113 डिप्लोमा और 66 विद्यार्थी एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रम में सम्मिलित होंगे। संगठनात्मक संचालन में प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी, संरक्षक मोहनलाल वाधवाणी, प्रदेश महामंत्री गिरधारीलाल ज्ञानाणी, प्रदेश भाषा व साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी, नवल किशोर गुरनाणी, जयप्रकाश चंचलाणी, प्रदेशाध्यक्ष मातृशक्ति शोभा बसंताणी, रमेश केवलाणी सहित अनेक पदाधिकारियों का सक्रिय सहयोग रहा। बैठक में संभाग प्रभारी वीरूमल पुरसवाणी, अध्यक्ष परमानन्द गुरनाणी, ओम गुलाबाणी, लक्ष्मणदास लालवाणी, परमानन्द तनवाणी, किशोर कृपलाणी, पंकज आडवाणी, गोपाल नानकाणी, नरेन्द्र रामचंदाणी, धीरज पेसवाणी, नवीन मनवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।