Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नव निर्वाचित बार अध्यक्ष का किया सम्मान

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की ओर से भगवान परशुराम भवन, पुष्कर रोड पर आयोजित गरिमामय समारोह में नव निर्वाचित बार अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. योगेन्द्र ओझा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की विधिवत आरती के साथ हुआ, इसके पश्चात समाज बंधुओं द्वारा माल्यार्पण कर बार अध्यक्ष का सम्मान किया गया। समारोह में एडवोकेट आशुतोष शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष नरेश मुदगल, समाजसेवी जे.के. शर्मा, श्रवण गोड, नवीन शर्मा, डॉ. एस.डी. मिश्रा, एडवोकेट उमंग शर्मा, गगन आत्रेय, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, पं. आनंद जोशी, विवेक शर्मा, मनीष शर्मा, संजय तिवाड़ी, पं. घनश्याम जोशी, अभिषेक शर्मा, एडवोकेट भुवन शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, मोहनलाल पारीक, कुलदीप व्यास, राजेश ओझा, पं. आनंद पुरोहित, डालचंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के बंधु उपस्थित रहे। वक्ताओं ने डॉ. ओझा के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनके कार्यकाल में अधिवक्ता समाज के हितों को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।