भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)

अजमेर : माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास, अजमेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोउल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत ब्रासबैंड के साथ बड़े जोर शोर से किया गया।

मुख्य अतिथि महोदय श्रीमान् राजेन्द्र जी करवाँ (मंत्री – महेश शिक्षण संस्थान ) रहे। साथ ही इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय के साथ संस्थान के उपाध्यक्ष श्रीमान् अशोक जी लखोटिया, संयुक्त सचिव श्रीमान् श्याम सुन्दर जी माहेश्वरी, सदस्य श्रीमान् मदन जी टेवानी, ट्रस्टी श्रीमान् अरुण जी बाहेती एवं प्रधानाचार्य राजीव कुमार मिश्रा जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ तिरंगे रंग के गुब्बारें आसमान में उड़ाये, ये बताते है की “ये उड़ते गुब्बारे नहीं, देश के लिए जीने-मरने की भावनाएँ हैं।” कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन द्वारा हुई। बच्चों द्वारा देश भक्ति से संबंधित नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए | छात्र अमन सिंह ने देश से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। राजस्थान स्काउट एण्ड गाइड के 15वें शिविर में विद्यालय के 25 छात्रों को साहसिक कार्य हेतु अतिथियों एवं प्राचार्य जी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं यूनिट लीडर शिक्षक अक्षय परिहार को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य जी द्वारा बच्चों को संबोंधित किया। अंत में शिक्षिका स्वाति अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम मे शिक्षिका उर्वशी कच्छावा, मेघा शर्मा , नेहा खण्डेलवाल , हर्षिता सोनी, सुमन जैन, हरमन कौर, मधुबाला आदि सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच का संचालन हेड बॉय – करण सरगरा, हेड गर्ल – देयान्शी श्रीवास्तव एवं वाइस कैप्टेन – मोनिका द्वारा किया गया।
