सैन्य अधिकारियों की पत्नियों ने किया छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान का अवलोकन

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद द्वारा स्थानीय हनुमान चौक पर संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल “उड़ान स्कूल “मे गुरुवार को मेजर जनरल अरविन्द यादव की पत्नी श्रीमती सरिता यादव ने दौरा किया और छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान में संचालित गतिविधियो का अवलोकन कर बच्चों को प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे मे जानकारी ली इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों ने उड़ान स्कूल स्टाफ के कार्य कलापों के बारे मे जानने के साथ ही स्कूल के बच्चों मे हो रहे बौद्धिक विकास को देख कर संतोष व्यक्त करते हुए स्कूल के स्टाफ की भी सराहना की ,इस अवसर पर अतिथियों ने विशेष बच्चों के अभिभावकों से भी मुलाकात की जिन्होंने छावनी परिषद सी ई ओ डॉ नितीश गुप्ता के आने के बाद हुए विकास कार्यों के बारे में बताया जिसे जान कर विशिष्ट अतिथियों ने संतोष जताया , और कहा कि वास्तव मे सी ई ओ डॉ गुप्ता के आने के बाद उड़ान स्कूल का कायाकल्प हुआ है, कार्यक्रम मे उच्च सैन्य अधिकारियों की पत्नियों के साथ ही स्कूल प्रिंसिपल डॉ रवि पथरिया व स्पीच थेरेपिस्ट भारती नागवान व बच्चों के अभिभावक गण आदि उपस्थित रहे, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरिता यादव द्वारा बच्चों को उपहार स्वरूप कलर्स, ड्राइंग बुक , मोज़े, रुमाल दिए गए और अल्पाहार कराया गया, साथ ही सेना द्वारा स्कूल पर बनायीं गयी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई गई
