Logo
ब्रेकिंग
अजमेर में चलेंगी 100 ई-बसें, पहले चरण में पांच से की शुरूआत एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की

सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान की खूबसूरती में आकर्षक फव्वारे ने लगाए चार चांद

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर के सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में छावनी परिषद प्रशासन द्वारा कराया जा रहा सौंदर्यीकरण कार्य मुकम्मल होने में थोड़ा सा वक्त बाकी बचा है , लेकिन अब तक कराए गए विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों से सैन्य क्षेत्र के निकट स्थित नगर के इस सबसे बड़े उद्यान में ऐसा लगने लगा है मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया हो कभी छावनी परिषद द्वारा सैन्य क्षेत्र में बनाया गया यह आकर्षक उद्यान हमेशा से नगर के हसीन स्थानों में शुमार किया जाता रहा है , जहां पर नगर के लोग अपनी थकान मिटाने और ताजी हवा का सेवन करने के लिए नियमित जाते रहे हैं लेकिन नगर में एक ऐसा भी दौर आया जब नगर के इस खूबसूरत पार्क सहित अन्य पार्कों की भी बेकदरी शुरू हो गई और पटेल उद्यान के झूले टूटने लगे फ़ौव्वारा टूट गया पानी फेंकने वाले नल और फव्वारे बेकार साबित होने लगे घूमने वालों के लिए बनाए गए वाकिंग ट्रैक टूट गए, बेतरतीब घास ने पार्क को जंगल सा रूप दे दिया प्रकाश व्यवस्था नगण्य हो गई और बड़ी संख्या में नगर के लोगों ने छावनी परिषद प्रशासन की उपेक्षा से मायूस होकर इस उद्यान में भ्रमण हेतु आना बन्द कर दिया और फ्राम जी चौक से इस पार्क तक जाने वाला रास्ता बियाबान हो गया पेड़ पौधे सूखने लगे और मनुष्यों की तरह परिंदे भी पलायन करने पर मजबूर हो गए , और अच्छा खासा पार्क जंगल बन गया और लोगो ने यहाँ घूमने आना छोड़ दिया इसी दरमियान छावनी परिषद में मुख्य अधिशासी अधिकारी के रूप में युवा अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता का पदार्पण हुआ और सेवा भावना के तहत इस सर्विस में आए थे इस लिए सीईओ पद सम्हालते ही उन्होंने इस केंटोनमेंट एरिए के उपेक्षित नागरिकों की सुधी ली और जन संवाद कार्यक्रमों का आगाज़ कर हर खासो आम की व्यथा को सुना और वादा किया कि इस नगर को विकास की गंगा बहा कर न केवल सुविधा युक्त बना देंगे बल्कि नगर का सौंदर्यीकरण लोगों का जीवन स्तर सुधार देंगे और डॉक्टर गुप्ता की मजबूत इच्छा शक्ति ने यह सब कुछ कर दिखाया है आज नसीराबाद एक खूबसूरत नगर के रूप में दिखाई देने लगा है जहां पर सरदार पटेल उद्यान जैसे उद्यान हैं जो राजधानी जयपुर के उद्यानो से किसी मामले में कम नहीं आंके जा सकते हैं और नसीराबाद दर्शनीय पर्यटन स्थल बनने को अग्रसर है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।