Logo
ब्रेकिंग
राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद

अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयासों से मिली स्वीकृत गणेश गुवाड़ी, सरावगी मौहल्ला, नला बाजार एवं काजीपुरा में खुलेंगे स्वास्थ्य केन्द्र

अजमेर (भारत भूमि) – विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयासों से नेशनल हेल्थ मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृत अनुदान के अंतर्गत अजमेर उत्तर क्षेत्र को 1.15 करोड़ रुपये की लागत से चार नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की बड़ी सौगात मिली है। गणेश गुवाड़ी, सरावगी मोहल्ला, नला बाजार एवं काजीपुरा चौराहे पर स्थापित होने वाले इन स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 1 करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे प्रत्येक केंद्र के लिए 28 लाख 87 हजार 500 रुपये का प्रावधान रहेगा। यह स्वीकृत राशि जिला स्वास्थ्य समिति को जारी की जाएगी ताकि आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, मानव संसाधन की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके। इन आरोग्य मंदिरों के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को सर्दी, खांसी, डायबिटीज और बीपी जैसी सामान्य बीमारियों के लिए अपने घर के पास ही निःशुल्क उपचार, जांच व दवाएं उपलब्ध होंगी। इस योजना के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों की जांच, टेली-परामर्श, योग व वेलनेस जैसी समग्र प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, सुलभ व नागरिक-केंद्रित बनाया जाएगा। गौरतलब है कि अजमेर उत्तर क्षेत्र तेजी से प्रदेश का प्रमुख चिकित्सा हब बन रहा है, जहां जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में 190 करोड़ रुपये की लागत से सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण, 50 करोड़ रुपये के विकास कार्य और 18 करोड़ रुपये की लागत से रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शुरू की गई हैं। साथ ही सैटेलाइट अस्पताल, डिग्गी बाजार, माकड़वाली, पुलिस लाइन, वैशाली नगर और कोटड़ा सैटेलाइट अस्पताल में नई जांच, सोनोग्राफी और एक्स-रे सुविधाएं उपलब्ध कराने से जेएलएन अस्पताल पर मरीजों का दबाव भी लगातार कम हो रहा है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।