Logo
ब्रेकिंग
अजमेर में चलेंगी 100 ई-बसें, पहले चरण में पांच से की शुरूआत एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की

अजमेर में चलेंगी 100 ई-बसें, पहले चरण में पांच से की शुरूआत

 

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर से वर्चुअली किया शुभारम्भ,अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया बस में सफर———–_

अजमेर (भारत भूमि)   मंगलवार, 18 अगस्त। दुनियाभर में बढ़ते ई-वाहनों के चलन में अब अजमेर में भी महत्वपूर्ण शुरूआत हो गई है,प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत अजमेर में 100 ई-बसें चलाई जाएगी। पहले चरण में मंगलवार से 5 बसों से शुरूआत की गई है मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर से वर्चुअल माध्यम से इन ई-बसों का शुभारम्भ किया। अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बस में सफर कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर अब विकास के पथ पर तेजी से चल पड़ा है। उन्होंने शहरवासियों को बधाई देते हुए घोषणा की कि अजमेर के लिए कुल 100 ई-बसों की स्वीकृति मिली है। इसके प्रथम चरण के तहत आज शुरुआती 5 बसों को सड़कों पर उतारा गया है। यह नई शुरुआत अजमेर के सार्वजनिक परिवहन को एक आधुनिक और सुगम पहचान देगी।विस. अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ई-बसों की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन वातानुकूलित बसों में कई हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं। सभी बसें 26 सीटर क्षमता की हैं। इनमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बसों में सफर को सुरक्षित बनाने के लिए ऑटोमैटिक डोर (स्वचालित दरवाजे) लगाए गए हैं। बसों के सुचारू संचालन के लिए बस स्टैंड पर चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

नौसर में आधुनिक चार्जिंग प्वाइंट का निर्माण ———

देवनानी ने बताया कि, नोसर में 15 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक चार्जिंग पाइंट (डिपो) का निर्माण किया जा रहा है। इसका कार्य एक महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। यहाँ इन बसों के रखरखाव और चार्जिंग की विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध होगी।विधानसभा अध्यक्ष ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहर में प्रदूषण के स्तर में भारी कमी आएगी। डीजल-पेट्रोल वाहनों पर निर्भरता कम होने से अजमेर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मॉडल शहर बनकर उभरेगा। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और शहर की जनता से इस आधुनिक परिवहन सेवा का लाभ उठाने और इसे बनाए रखने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने भी विचार व्यक्त किए।

नगर निगम के शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत अजमेर शहर को अत्याधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सौगात मिली है। इस सेवा के माध्यम से अजमेर शहर सहित पुष्कर, टांटोटी, श्रीनगर, दौराई और किशनगढ़ जैसे प्रमुख आसपास के क्षेत्रों को सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। बसों के सुचारू संचालन के लिए चालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख आवासीय, शैक्षणिक, चिकित्सा, धार्मिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ने के लिए 5 प्रमुख रूट निर्धारित किए गए हैं। पहला रूट अजमेर बस स्टैंड से पुष्कर बस स्टैंड (26 किमी) रहेगा, जो शास्त्री नगर, पंचशील, जनाना अस्पताल और बूढ़ा पुष्कर होकर गुजरेगा। दूसरा रूट गांधी भवन से टांटोटी (61 किमी) प्रस्तावित है, जो आदर्श नगर, परबतपुरा, नसीराबाद और बांदनवाड़ा होकर जाएगा। तीसरा रूट माकड़वाली चौराहा से श्रीनगर (33 किमी) निर्धारित किया गया है, जो वैशाली नगर, बजरंगगढ़, रेलवे स्टेशन और पालरा होकर पहुंचेगा। चौथा रूट वरुण सागर से दौराई (15 किमी) तक होगा, जो सीआरपीएफ, नागफणी, आगरा गेट, रेलवे स्टेशन और डीएवी कॉलेज होकर गुजरेगा। वहीं पांचवां रूट नौसर से किशनगढ़ बस स्टैंड (32 किमी) प्रस्तावित है, जो आरपीएससी, घूघरा, आरटीओ ऑफिस, गेगल और हाउसिंग बोर्ड होकर यात्रियों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

उपायुक्त भरत राज गुर्जर ने बताया कि इन 26 सीटर एसी बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के सुगम आवागमन के लिए पहली बार ऑटोमेटिक गेट के साथ व्हीलचेयर लिफ्ट की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्राइवर डिस्प्ले बोर्ड, इमरजेंसी बटन, पैसेंजर काउंटिंग सेंसर और अत्याधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया गया है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से अजमेर में सार्वजनिक परिवहन आधुनिक होगा, प्रदूषण में कमी आएगी तथा पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम होगी।

कार्यक्रम में एडीएम सिटी प्रवीण कुमार, जनप्रतिनिधि व अधिकारी गण उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।