Logo
ब्रेकिंग
राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद

एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

अजमेर (भारत भूमि) – माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत संस्थापक ट्रस्टी शिवशंकर हेड़ा, सचिव बालमुकुंद माहेश्वरी और प्राचार्य राजीव कुमार मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद सभी उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पवन झँवर, महेश शिक्षण संस्थान के ट्रस्टी संजीव मालू, सदस्य अरुण बाहेति, विनोद इनाणी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण (दिव्यांशु व भव्यश्री), गीत, नृत्य, नाटक और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य राजीव कुमार मिश्रा ने छात्रों को कर्तव्यों के निर्वहन, राष्ट्र सम्मान और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया, वहीं संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से भारत निर्माण में सहयोग की अपील की, जबकि सचिव बालमुकुंद माहेश्वरी ने भव्य आयोजन के लिए प्राचार्य, शिक्षकों व विद्यार्थियों की सराहना करते हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। शिक्षिकाओं हरमन कौर व अंजली सोनी के निर्देशन में देवेन्द्र चौधरी व तनिशा चौहान ने मंच संचालन संभाला और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका चेतना भाटी ने दिया। अंत में “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के उद्घोष के साथ इस गरिमामय समारोह का समापन हुआ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।