Logo
ब्रेकिंग
धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि

धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत पूजा अर्चना

 

जिले के मांगलियावास कस्बे में भरा विशाल मेला———

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) उपखंड क्षेत्र अन्तर्गत राजगढ़ मसाणिया भैरव धाम पर हरियाली अमावस्या के अवसर पर कल्प वृक्षों की विधिवत पूजा अर्चना की गई और निकटवर्ती मांगलिया वास कस्बे में स्थित कल्प वृक्षों पर विशाल मेला भरा, जिसमें बड़ी संख्या में मेलार्थियों ने पहुंच कर मेले का लुत्फ उठाया और कल्प वृक्षों की पूजा की वहीं राजगढ़ मसाणिया भैरव धाम पर स्थित चक्की वाले बाबा के मंदिर पर स्थित राजा रानी के जोड़े के कल्पवृक्ष के जोड़े की हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर चम्पालाल महाराज और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई।राजगढ़ धाम पर हरियाली अमावस्या के अवसर पर कल्प वृक्षों की विधिवत पूजाअर्चना के दौरान धाम के मुख्य उपासक चम्पा लाल महाराज द्वारा राजा रानी कल्प वृक्षों को नए वस्त्र धारण कराकर रक्षासूत्र बांधा व प्रसाद का भोग लगाया गया ,जिसके बाद राजा- रानी कल्प वृक्षों की आरती की गई। पूजा के बाद सभी ने कल्पवृक्ष जोड़े की परिक्रमा कर सुख समृद्धि और सभी के सुखद जीवन की कामना की। महिलाओं ने कल्पवृक्ष के जोड़े पर रक्षासूत्र बांधकर परिवार की खुशियों के लिए आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं व ग्रामीणों ने इस धार्मिक व पवित्र आस्था के पर्व हरियाली अमावस को उत्साह व श्रद्धाभाव से मनाया। रविवारीय मेले के दिन भी हजारों श्रद्धालु इस कल्पवृक्ष जोड़े की परिक्रमा कर मनोकामना मांगते है । इस दिन वृक्षारोपण का विशेष महत्व है, जिसको देखते हुए राजगढ़ धाम पर हरियालो राजस्थान के तहत धाम परिसर के आसपास के स्थानों पर लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। महाराज ने धाम पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह अपने-अपने स्थानों पर कम से कम पांच वृक्ष जरूर लगाएं। धाम पर व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, रमेश सेन, कैलाश चन्द, ताराचन्द, कपिल,सेन, सागर सेन, मुकेश सेन, यश, मिलन, युवराज, वैभव, भव्य, मिताली, वंशिका, बुलबुल, विष्णुकान्ता, पुष्पा, ड़िम्पल, खुशबू, रेखा, राजकुमार त्रिपाठी, राजकुमार, अमिताभ, नवल किशोर, विनय भट्ट, कैलाश सेन, विष्णु सेन, राजू चावड़ा आदि का योगदान महत्वपूर्ण रहा हरियाली अमावस्या के अवसर पर मेले के मद्देनजर पुलिस की माकूल व्यवस्था रही जिसके चलते किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हुई और यातायात व्यवस्थित तथा सुचारू रूप चलता रहा इस अवसर पर जिले भर के अनेक विशिष्ट अतिथियों और जन प्रतिनिधियों ने मांगलिया वास कस्बे और राजगढ़ धाम पहुंच कर विशेष पूजा अर्चना में भाग लिया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।