Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) मंगलवार 11 अगस्त,हर घर तिरंगा अभियान के तहत छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया इस रैली को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने हरि झंडी दिखा कर रवाना किया मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों ने शामिल होकर देश भक्ति के नारे लगाए तिरंगा रैली में छावनी परिषद के कर्मचारियों एवं राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से नागरिकों को 5 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने-अपने घरों, कार्यालयों एवं दुकानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम ने इस मौके पर अपने उद्बोधन में कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना है।इसी क्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के माध्यम से माँ के सम्मान के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आग्रह किया गया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।