Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की

अजमेर (भारत भूमि) – पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के पदाधिकारियों के द्वारा पंचायत के विधी सलाहकार एडवोकेट परमानन्द केवलरामानी की पौत्री व अमित केवलरामानी की पुत्री को रीनीट में 617 अंक प्राप्त करने पर सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की। परमानन्द केवलरामानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि इशिता अपने परिणाम के सम्बंध में पूर्व में ही कान्फीडेन्ट थी ओर पिछली शिक्षा में भी उत्कृष्ट परिणाम रहे है। पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संरक्षक महन्त टहलगिरी गोस्वामी के नेतृत्व में संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि प्रतिभाओं को आगे बडने में प्रोत्साहन प्रदान कर हौसला अफजाई करने के क्रम में अजमेर के राजावीर दरबार में सिन्धी पंचायत के संरक्षक महन्त टहलगिरी गोस्वामी और भक्तियाणी रेखा गोस्वामी कै माध्यम से पूज्य झूलेलाल साहिब के चालीहा उत्सव और देवशयनी एकादशी के अवसर पर दरबार में अरदास प्रार्थना करवाई गई। पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी, गोविन्द लालवानी, राजेश झूरानी, सुश्री ज्योति तोलानी, राधाकिशन दौलतानी, किशोर टेकवानी, शंकर छत्तानी, सरदार बलबीर सिंह, डा. लक्ष्मण हरचन्दानी, किशोर मंगलानी, श्रीमती कविता भारती एवं अन्य ने इशिता अमित केवलरामानी को शुभकामनाएं प्रदान की है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।