Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

ड्रीम होम्स सोसाइटी में गणपति महोत्सव की धूम

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)

​भारत भूमि (अजमेर) – ​ड्रीम होम्स सोसाइटी में इस वर्ष गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 10 दिवसीय इस महोत्सव का आरंभ आज, 27 अगस्त, 2025 को गणपति बप्पा की स्थापना के साथ हुआ। सोसाइटी के सभी निवासियों में गणेश चतुर्थी को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोसाइटी के कम्युनिटी हॉल में एक विशाल और आकर्षक पंडाल बनाया गया है, जिसे रंग-बिरंगे फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से सजाया गया है। पंडाल में गणपति बप्पा की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है।

शुभ मुहूर्त में पंडित जी द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ गणपति बप्पा की आरती की गई। इस दौरान सोसाइटी के कई सदस्य और उनके परिवार पूजा में शामिल हुए। हर दिन बप्पा को उनका पसंदीदा भोग, मोदक और अन्य प्रसाद चढ़ाया जाएगा और भक्तों में वितरित किया जाएगा। सोसाइटी के लोगों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह उत्सव न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह सभी निवासियों को एक साथ लाने और उनमें एकता की भावना को बढ़ावा देने का एक सुनहरा अवसर भी है। उन्होंने सभी निवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।