राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की आमसभा में राजनीतिक नियुक्तियों पर सम्मान, दीपावली पर भव्य सजावट का निर्णय
भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की आमसभा का आयोजन राजराजेश्वर मंदिर प्रांगण में किया गया। सभा में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजन दिनेश शर्मा ‘सहारा’ व रामअवतार शर्मा को मिली राजनीतिक नियुक्ति पर उनका माल्यार्पण व भगवान परशुराम के दुपट्टे से सम्मान किया गया। इसी क्रम में दाधीच समाज के नव नियुक्त अध्यक्ष घनश्याम जोशी का भी सम्मान किया गया। सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दीपावली पर्व पर परशुराम भवन को भव्य रूप से सजाया जाएगा और आकर्षक रोशनी की जाएगी। इस अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष नरेश मुदगल, पार्षद ज्ञान सारस्वत, भामाशाह दिनेश शर्मा ‘सहारा’, पूर्व पार्षद जे.के. शर्मा, बृजेश गौड़, अनूप शर्मा, एडवोकेट उमंग शर्मा, संदीप शर्मा, वैभव शर्मा, धीरज अवस्थी, उमेश शर्मा, रघुनाथ गोड़, प्रशांत मिश्रा, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, रोमेश मिश्रा, कमल शर्मा, राजेश ओझा, संजय तिवारी, देवेंद्र शर्मा, आनंद जोशी, पंडित घनश्याम मिश्र, मोहित जोशी, सुनील जोशी और पंडित बाबूलाल शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
