लोगों ने विशेष योग्य जन बच्चों द्वारा निर्मित खिलौनों और शो पीस को खरीद कर किया उत्साह वर्धन —
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )स्थानीय हनुमान चौक पर बुधवार को छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा संचालि विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान में दीपावली के शुभ अवसर पर हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया यह प्रदर्शनी आज व कल गुरुवार को सुबह 10:00से दोपहर 2:00बजे तक लगाई जाएगी उड़ान स्कूल स्पीच थैरेपिस्ट भारती नागवान ने बताया कि उड़ान स्कूल के विशेष बच्चों द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट सामानो जैसे दीपक गुल्लक चौथ व्रत के लिए करवा व सजावट सामग्री आदि की प्रदर्शनी लगाई गई है प्रदर्शनी का शुभारंभ छावनी परिषद कर्मचारी व विशेष बच्चों द्वारा फीता काटने के साथ किया गया प्रदर्शनी में पहुच कर नसीराबाद स्थित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर व विशेष बच्चों द्वारा बनाये गए हैंडीक्राफ़्ट आइटम्स को पैसे देकर खरीदा और उड़ान स्कूल के विशेष बच्चों का उत्साहवर्धन किया प्रदर्शनी के दौरान छावनी परिषद के जल विद्युत फ़ोरमेन सतीश कुमार,राजस्व अधीक्षक संजय शर्मा, स्टोर प्रभारी आकाश जैदिया, शिवराम चौधरी, सफाई निरीक्षक रवि प्रकाश, आशीष शर्मा, छोटे लाल, धर्मेन्द्र, देव, आकाश के साथ उड़ान के स्कूल शिक्षक गण व बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे
