Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष बच्चों के उड़ान स्कूल में किया गया दीपावली प्रदर्शनी का आयोजन

 

लोगों ने विशेष योग्य जन बच्चों द्वारा निर्मित खिलौनों और शो पीस को खरीद कर किया उत्साह वर्धन —

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )स्थानीय हनुमान चौक पर बुधवार को छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा संचालि विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान में दीपावली के शुभ अवसर पर हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया  यह प्रदर्शनी आज व कल गुरुवार को सुबह 10:00से दोपहर 2:00बजे तक लगाई जाएगी उड़ान स्कूल स्पीच थैरेपिस्ट भारती नागवान ने बताया कि उड़ान स्कूल के विशेष बच्चों द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट सामानो जैसे दीपक गुल्लक चौथ व्रत के लिए करवा व सजावट सामग्री आदि की प्रदर्शनी लगाई गई है प्रदर्शनी का शुभारंभ छावनी परिषद कर्मचारी व विशेष बच्चों द्वारा फीता काटने के साथ किया गया प्रदर्शनी में  पहुच  कर नसीराबाद स्थित  विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर व  विशेष बच्चों द्वारा बनाये गए हैंडीक्राफ़्ट  आइटम्स को पैसे देकर खरीदा और उड़ान स्कूल के विशेष बच्चों का उत्साहवर्धन किया प्रदर्शनी के दौरान छावनी परिषद  के जल विद्युत फ़ोरमेन सतीश कुमार,राजस्व अधीक्षक संजय शर्मा, स्टोर प्रभारी आकाश जैदिया, शिवराम चौधरी, सफाई निरीक्षक रवि प्रकाश, आशीष शर्मा, छोटे लाल, धर्मेन्द्र, देव, आकाश के साथ उड़ान के स्कूल शिक्षक गण व बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।