राज्य सरकार के “शहरी सेवा शिविर 2025″मुहिम के तहत छावनी परिषद, करेगी ,नागरिक क्षेत्र में चार स्थानों पर सेवा शिविरो का आयोजन
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )राजस्थान राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के विस्तार एवं जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य को लेकर “शहरी सेवा शिविर 2025″अभियान संचालित किया जा रहा है छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया है कि इस मुहिम में छावनी परिषद नसीराबाद के सभी शाखा प्रभारी और कार्मिक गण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग , जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी , विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग और राजस्थान जन आधार प्राधिकरण विभाग जैसे विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित रहेगी , इन सरकारी विभागों द्वारा जनता के पेंशन, पेयजल , बिजली , इस अभियान के तहत ली, सड़क, भूमि नामांतरण स्वास्थ्य एवं जन आधार नामांकन आदि से संबंधित के कार्यों का त्वरित निस्तारण किए जाने का प्रयास किया जाएगा छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा भी नागरिक क्षेत्र स्थित चार प्रमुख स्थलों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसके अनुसार आगामी 13 अक्टूबर 2025को सुभाष गंज अनाज मंडी में,15 अक्तूबर 2025को लारी रोड स्थित एल आई सी ग्राउंड में, 16अक्टूबर 2025को काली माई चौक पर, और 17अक्टुबर 2025 को रैगर मोहल्ला हताई पर शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए छावनी परिषद प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से शिविर में शामिल होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है ताकि आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जा सके, उल्लेखनीय है कि छावनी परिषद द्वारा पहली बार इस अभियान के तहत सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिससे नागरिक क्षेत्र के निवासियों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से हो सकेगा
