Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

सुभाष नगर ओवरब्रिज के नीचे ब्लॉक की बजाय बगीची बनाने की मांग, व्यापारियों और सर्वधर्म समिति ने दिया सुझाव

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : सुभाष नगर ओवरब्रिज के नीचे नारी शाला मार्ग पर अतिक्रमण रोकने के लिए लगाए जा रहे ब्लॉकों की जगह हरित क्षेत्र विकसित करने की मांग व्यापारिक प्रतिनिधियों और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के पदाधिकारियों ने की है। समिति के संयोजक सरदार भजन सिंह और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी ने मंडल रेल प्रबंधक, डीएफसी अधिकारियों और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि ब्लॉक लगाने से अतिक्रमण करने वालों को और सुविधा मिल जाएगी, जबकि उसी स्थान पर बगीची बनाने से हरियाली बढ़ेगी, पर्यावरण शुद्ध रहेगा और वरिष्ठ नागरिकों को बैठने व आवागमन का शांतिपूर्ण स्थान मिलेगा। महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी, नारी शाला अध्यक्ष चेतन सैनी, भगवान सिंह गुर्जर, सरदार जसपाल सिंह सलूजा, संरक्षक रामसिंह आसर्वा, हरीश गर्ग, अयूब खान, भागचंद सेन, बलवंत भडाना, रामपाल सेन और संजय सोलंकी ने कहा कि सुभाष नगर ओवरब्रिज का कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापारिक प्रतिनिधियों ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के माध्यम से डीएफसी, मंडल रेल प्रबंधक, जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु, नगर निगम आयुक्त देसलदान चारण, एडीएम गजेन्द्र सिंह राठौड़, एडीए आयुक्त नित्या के. और संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़ से आरओबी मार्ग को शीघ्र चालू करवाने और नीचे बगीची बनवाने की मांग की है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।