Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

त्यौहारों में यातायात सुचारू रखने के लिए व्यापारिक महासंघ की अपील — विक्रय का माल रात्रि में मंगवाएं

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी सहित पदाधिकारियों ने यातायात उप अधीक्षक आयुष वशिष्ठ के साथ विचार-विमर्श कर त्यौहारी भीड़भाड़ के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अपील की है। महासंघ ने समस्त व्यापारियों से आग्रह किया है कि आगामी दस दिनों तक त्यौहारों के दौरान विक्रय हेतु माल-सामग्री की आपूर्ति दिन में करने के बजाय रात्रि में मंगवाएं, ताकि बाजारों में दिन के समय यातायात का दबाव कम रहे और नागरिकों, विशेषकर महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों को खरीददारी में सुविधा हो सके। महासंघ पदाधिकारियों — महेन्द्र बंसल, रमेश लालवानी, अनिल आडवानी, किशोर टेकवानी, किशन पारीक, रणवीर सैनी, आशीष शर्मा, मितेश निचानी, दिनेश मूरजानी, हरीश अगनानी, रवि उदेरानी, राजेन्द्र मूरजानी, मोहनलाल खण्डेलवाल, ठाकुर मूलानी, सरदार भजन सिंह, रामसिंह आसर्वा सहित अन्य ने नागरिकों से अपील की है कि बाजारों में खरीददारी के दौरान अपने दोपहिया, तीनपहिया व चारपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा यदि संभव हो तो चारपहिया वाहन मुख्य बाजारों में न लाएं, जिससे त्यौहारी सीजन में यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।