Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

देवनानी के निर्देश पर एडीए ने आवंटित की 500 वर्गमीटर भूमि, बीएसएनएल चौराहे पर बनेगी आनासागर पुलिस चौकी

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर आनासागर क्षेत्र में पुलिसिंग को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अजमेर विकास प्राधिकरण ने बीएसएनएल चौराहे पर आनासागर पुलिस चौकी के लिए 500 वर्गमीटर भूमि आवंटित की है, जहां चौकी कार्यालय और आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे। देवनानी ने वरूण सागर रोड को चौड़ा करने और पुष्कर घाटी तक सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए चौकी स्थानांतरण की आवश्यकता जताई थी। एडीए द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह भूमि बी.के. कौल नगर योजना क्षेत्र की पीयू आरक्षित भूमि में से निःशुल्क दी गई है, जो 99 वर्ष की लीज पर होगी। विभाग को स्वीकृत नक्शे के अनुसार निर्माण की स्वतंत्रता दी गई है, जबकि रखरखाव की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होगी। भूमि का विक्रय या किराये पर देना प्रतिबंधित रहेगा तथा सभी निर्माण कार्य राजस्थान नगरीय भूमि निष्पादन नियम 1974, आवंटन नीति 2015 और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार किए जाएंगे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।