भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में शनिवार को दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा सजावट प्रतियोगिता, महालक्ष्मी पूजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ व पुरस्कार वितरण के माध्यम से उत्सव का वातावरण बना। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा सजावट प्रतियोगिता से हुई, जिसका निरीक्षण प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक, प्रधानाचार्या विनीता जोशी और संगीता कुमावत ने किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, जिसमें 11वीं कक्षा ने प्रथम, 9वीं ने द्वितीय और 7वीं कक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद विधिवत महालक्ष्मी पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया, वहीं आचार्य विकास सिंह शक्तावत ने दीपावली के महत्व पर प्रेरक कथा सुनाकर सभी को त्योहार की भावना से जोड़ा। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया और शांति मंत्रोच्चारण के साथ मिठाई वितरण कर उत्सव का समापन किया गया। आयोजन का संयोजन सांस्कृतिक प्रभारी रितिका खींची, भावना दवे एवं मुरलीधर बारेट ने किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में सामूहिकता, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित किया।
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि
प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे...
जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ...
अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब...
मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...
