संत कंवरराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल आशागंज में अमर शहीद संत कंवरराम साहिब का 85वां वरसी महोत्सव धूमधाम से प्रारंभ हुआ
भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : संत कंवरराम मंडल अजमेर द्वारा अमर शहीद संत कंवरराम साहिब का तीन दिवसीय 85वां वरसी महोत्सव आज संत कंवरराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आशागंज में श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी आत्मदास जी निर्मल धाम दरबार द्वारा झंडारोहण कर किया गया। इस अवसर पर स्वामी आत्मदास जी ने कहा कि संत कंवरराम जी ने अपने जीवन में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देकर मानवता को नई दिशा दी। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर देशभर में विद्यालय, धर्मशालाएं एवं संस्कार केंद्र स्थापित किए गए हैं। कार्यक्रम में अशोक सोनी एंड पार्टी द्वारा संत कंवरराम जी की आरती की गई और भजन प्रस्तुत किए गए। संत कंवरराम विद्यालय के विद्यार्थियों ने संत की वेशभूषा में उनके भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत, जयकिशन लख्यानी, विजय साहनी, कंवलप्रकाश किशनानी, दिलीप बुलचंदानी, लालचंद बुलचंदानी, प्रकाश जेठरा, नानक गजवानी, जयप्रकाश मंघानी, पुरुषोत्तम आसवानी, एच.के. टेकचंदानी, नरेंद्र बसरानी सहित सिंधी समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। महोत्सव के दूसरे दिन 12 अक्टूबर को सांय 7:30 बजे आरती के बाद अशोक सोनी एंड पार्टी, धीरज कटारिया व मास्टर सक्षम कटारिया (कटनी) तथा लख्मीचंद भगत एंड पार्टी (कोटा) द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
