Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

कोहरे और सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, मौसम के बदले मिजाज़ ने छुट्टी के दिन दुबकाया सभी को रजाई में _

 

संडे की सुबह चाय पकौड़ी कचौरी ,कचौरा और नाश्ते की दुकानों पर लगी ग्राहकों की लम्बी कतारें _

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) शनिवार से बदले मौसम के मिज़ाज ने जहां एक तरफ ठंडक में बढ़ोत्तरी की वहीं सर्द हवाओं ने ठिठुरन में इज़ाफ़ा कर छुट्टी के दिन सुबह 9बजे तक गर्म कपड़ों और रजाइयों में दुबक जाने को मजबूर कर दिया क्षेत्र में वैसे तो मौसम ने शुक्रवार से ही गियर बदलना शुरू कर दिया था जिसके चलते बादल भी आसमान पर मंडरा कर धूप की गर्मी को आमजन तक पहुंचने में बाधा डालते रहे और लकड़ीतथा टायर जला कर लोगों ने राहत हासिल कर ने की पुरजोर कोशिश दिन भर जारी रखी और शाम ढलने से पहले ही घरों में जा छिपे जिससे बाज़ार में सन्नाटा पसरा रहा और मौसम को चैलेंज़ कर दुकान खोल कर बैठे दुस्साहसी दुकानदारों को भी ग्राहकों की कमी से मायूस होकर अंत में मौसम की शक्तिशाली जिद के आगे घुटने टेक कर घर की ओर प्रस्थान करना पड़ा और 8बजे बाद ही तमाम दुकानें बंद हो गई शनिवार को बाजार से ज्यादा भीड़ शनि देव और बालाजी के मंदिरों पर नज़र आई या फिर चाय की थडी और कचौरा वालों की दुकानों पर चहल पहल दिखाई दी यही हाल रविवार की अवकाश वाली सुबह देखा गया जब सब्जी मंडी, चाय की थडियों और कचौरा वालों के यहां ग्राहकों की लंबी कतारें दिखाई दी और हर किसी की कोशिश दिखी कि खौलते कड़ाही से निकले कचौरे को कितनी जल्दी घर पहुंचा कर बेहबूदी लूट ले  बाकी सभी धंधे ठंडे रहे और ज्यादातर दुकानें देर से खुली इनमें कुछ मेडिकल दुकानें भी शामिल रहीं

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।