नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) अजमेर में 28 फरवरी को नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर नसीराबाद शहर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 28फ़रवरी को अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ, जनसंपर्क अभियान तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करना है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर जनसभा में सहभागिता सुनिश्चित करें और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुंसिफ अली, जंग बहादुर पठान, अजमेर शहर अध्यक्ष सफीक पठान, अजमेर देहात पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, जिला महामंत्री नवाब कुरैशी, और मुख्तयार कुरैशी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
ब्रेकिंग
देराठू में श्री श्याम मंडल की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया फाग उत्सव, फूलों व गुलाल से खेली गई होली
होली पर्व के मद्देनजर आहुत की गई सीएलजी की बैठक
प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर जन सभा को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट पाराशर का जन्म दिन सादगी से मनाया गया
नसीराबाद के श्री सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ ने सोने चांदी के घटते/बढ़ते भावों पर ग्राहकों के बीच होने...
नगर में शनिवार से आरम्भ होगी श्रीराम कथा
अजमेर स्टेशन पर सुरक्षा का नया घेरा, 22 फरवरी से फूड प्लाजा (दौराई एंड) की ओर स्थित एस्केलेटर और सीढ़...
हिंदू चालीसा व 387 अंकित ओम ध्वज का भव्य विमोचन, सनातन धर्म रक्षा का संदेश
अजमेर संभाग के 28 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मिला दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण, मिलावट पर सख्ती के निर...
सिल्वर स्टार कॉनवेन्ट स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न
