Logo
ब्रेकिंग
हाथीराम साहिब जी का दो दिवसीय वार्षिक वर्सी महोत्सव कल से राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा नसीराबाद–रामसर का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास से संपन्न छावनी परिषद सीईओ के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए गए अस्थाई कब्जे, फुटपाथ पर सामान न रखने की चेतावनी राजस्थान पेंशनर्स समाज नसीराबाद इकाई का होली स्नेह मिलन आज _ अजयमेरु प्रेस क्लब में 'होली महोत्सव' सम्पन्न, गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने समा बांधा, हास्य नाटिक... छावनी परिषद नसीराबाद में मनाया गया हर्षोल्लास पूर्वक होली का त्योहार-- माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में 'सृजन 2.0 प्रदर्शनी में उमड़ा हुनर, नन्हे वैज्ञानिकों और कलाकार... छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान स्कूल में मनाया भव्य होली महोत्सव--... एकादशी पर खाटू नरेश का अबीर-गुलाल से भव्य श्रृंगार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सहायक निदेशक (राज भाषा) महा निदेशालय रक्षा संपदा, रक्षा मंत्रालय दिल्ली ने किया छावनी परिषद का निरीक...

राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा नसीराबाद–रामसर का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास से संपन्न

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा नसीराबाद और रामसर के संयुक्त तत्वावधान मे गुरुवार को स्थानीय गांधी चौक क्षेत्र स्थित श्री आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला परिसर में होली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया गया जिसमें सहभागिता निभाते हुए पेंशनर्स समाज के सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर उपस्थित जन समूह को भाव विभोर कर दिया राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा नसीराबाद अध्यक्ष गजानंद शर्मा और रामसर उप शाखा अध्यक्ष महावीर टेलर ने बताया कि राजस्थान पेंशनर्स समाज द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोहिताश शर्मा थे जबकि अध्यक्षता राजस्थान पेंशनर्स समाज जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने की वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनीता मित्तल, पूर्व पार्षद महेंद्र डाबी, समाज सेवी प्रदीप मित्तल एवं कविता चारण ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई, समारोह में सबसे मुख्य अतिथि द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया इसके बाद पेंशनर्स समाज द्वारा मुख्य अतिथि सहित अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया, इस अवसर पर राजस्थान पेंशनर्स समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा अपने अपने हुनर का प्रदर्शन किया गया इन कलाकारों में सत्यनारायण शर्मा, विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, भाग चन्द माली, तथा रणवीर दमामी ने फाग उत्सव में अपने मधुर गीतों से माहौल को रंगीला जोशीला और मदमस्त कर दिया और हर कोई होली के रंग में रंग कर झूमने लगा इस अवसर पर सदस्यों द्वारा फूलों और इत्र की होली खेली गई नृत्य और लोक गीत सुनाए गए और हर्षोल्लास पूर्वक होली स्नेह मिलन मनाया गया खास बात यह भी रही कि पेंशनर्स समाज के सदस्यों ने बतौर कलाकार जो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वह प्रोफेशनल कलाकारों से कम नहीं थे जिससे कार्यक्रम के दौरान अतिथि दर्शक और श्रोता गण इस दिलचस्प समारोह में पूरे समय तक जमे रहे और कार्यक्रम का जम कर लुत्फ़ उठाया घीसा लाल भाटी के नृत्य को सर्वाधिक सराहा गया और फाग उत्सव का मुख्य आईटम बताया गया, वहीं कलाकार मोहन लाल राव, हगामी लाल मेघवंशी, और माया गुप्ता द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम भी उल्लेखनीय रहा कार्यक्रम में रामसर अध्यक्ष महावीर टेलर, अराई शाखा अध्यक्ष ओम प्रकाश चारण, पुष्कर उप शाखा अध्यक्ष श्री कांत पराशर, सरवाड़ उप शाखा अध्यक्ष पांडे जी और बाघसुरी सहित विभिन्न उप शाखाओ के पदाधिकारियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय शर्मा कामिनी शर्मा माया गुप्ता देवीलाल शर्मा रामेश्वर कच्छावा सुरेश शर्मा राम लाल अरविंद गर्ग कालू लाल आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा फाग उत्सव में कोई वृद्ध नहीं नज़र आया हर सदस्य युवा और जोशऔर खुशी से लबरेज़ और उल्लसित दिखाई दिया और महावीर टेलर द्वारा आभार व्यक्त करने और सामूहिक भोज के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस अवसर पर सभी सदस्यों ने अगले चुनाव में बहुमत से पुनः कश्मीर सिंह को जिला अध्यक्ष चुने जाने का संकल्प दोहराया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।