अजमेर (भारत भूमि) – देहली गेट स्थित किशन गुरनानी मोहल्ला के पावन टिकाणे, संत हाथीराम साहिब धाम में पूज्य संत हाथीराम साहिब जी का वार्षिक वर्सी महोत्सव 7 और 8 मार्च को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव के दौरान भक्ति, सेवा और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जिसकी जानकारी देते हुए दरबार के भगत राधूराम जी ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ 7 मार्च शनिवार सुबह 10 बजे सुखमणी साहिब के पाठ एवं सत्संग से होगा, जिसके पश्चात दोपहर 1 बजे से संतों व संगत के लिए आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान दोपहर 4 बजे से रोट कुटाई की सेवा और बच्चों के मुंडन संस्कार होंगे, वहीं शाम 6 बजे से 8 बजे तक दूल्हा-दुल्हन के फेरे और प्रेम के प्रतीक ‘गुलाल होली’ का विशेष आकर्षण रहेगा। रात्रि 8 बजे साँझ आरती के पश्चात प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी के सानिध्य में रात्रि 10 बजे से देर रात 1 बजे तक शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, जबकि महोत्सव का समापन अगले दिन 8 मार्च रविवार को अलसुबह 5 बजे से 8 बजे तक पल्लव अरदास के साथ होगा।
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...
