Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

ए. वी. वी. एन. एल. के दो तकनीकी कार्मिकों को किया गया पुरुस्कृत और सम्मानित —

 

सुरक्षा निर्देशों की पालना की दिलाई गई शपथ —–

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)प्रबंधनिदेशक,अ.वि.वि.नि.लि., अजमेर के निर्देशानुसार तकनीकी कर्मचारियों द्वारा विषम परिस्थितियों में सम्पादित कार्य प्रदर्शन एवं समर्पित भाव से किए गए योगदान को ध्यान में रखते हुए उन कार्मिकों के उत्साहवर्धन हेतु सहायक अभियंता (पवस) अविविनिलि नसीराबाद कार्यालय प्रांगण में आज प्रातः 10:30 बजे से लाईनमैन दिवस समारोह के रूप में मनाया गया इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 2 तकनीकी कर्मचारियों का चयन करके उपखंड स्तर पर उन्हें सम्मानित एवं पुरुस्कृत किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राविधिक सहायक-अधीक्षण अभिंयता (प्रशिक्षण) प्रशान्त पाराशर, सहायक अभिंयता,नसीराबाद मनीष दत्ता, राजस्व अधिकारी,नसीराबाद आशीष कुमार शर्मा और कनिष्ठ अभिंयता,नसीराबाद आकाश हरिवंश सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी एंव तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे ,इस अवसर पर कार्यालय के तकनीकी कर्मचारी सुआलाल गुर्जर एंव जयवीर सिंह रावत को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया इस समारोह में सभी तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण एंव विद्युत कार्य संबंधित सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई एवं सभी अधिकारियों द्वारा तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा नियमो सम्बन्धित ज्ञान, तकनीकी क्षमता एवं व्यवहारिक ज्ञान का स्तर बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया एवं सभी तकनीकी कर्मचारियों को विद्युत कार्य करने के संबंध में सुरक्षा निर्देशों/नियमों की पालना करने एवं सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग हेतु शपथ दिलवाई गई।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।