Logo
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प... निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...

श्री बामणिया बालाजी धाम का वार्षिक मेला कल 5 सितम्बर को भरेगा आज रात्रि को होगी भजन संध्या

नसीराबाद : (भारत भूमि) – नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर का वार्षिक मेला कल 5 सितम्बर, गुरुवार को बड़े धूमधाम से भरेगा । पुजारी मुकेश वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रात्रि को भजन संध्या होगी। आज सांय को नसीराबाद के जागेश्वर महादेव मंदिर से गाजे बाजे के साथ झण्डा आयेगा , वहीं देरांठू के सदर बाजार के हिन्दू युवा वाहिनी के सानिध्य में पहली बार विशाल बाहु बली बजरंग बली व चार बन्दर व राम दरबार की भव्य झांकी के साथ गाजे बाजे के साथ शाम 5 बजे सदर बाजार से झण्डा निकलेगा , जो ग्राम के सभी मुख्य मोहल्ले से होकर बामणिया बालाजी आयेगा। वहीं कल गुरुवार को मेले के दिन नसीराबाद के राजनारायण रोड स्थित शिव मंदिर से 21 झण्डे के साथ भक्त गण, देरांठू के ढाबा मोहल्ले, फडोल्या मोहल्ला, गवारिया समाज की और से वह साथ ही भटियाणी, चाट , मंगरी आदि गांवों से भी गाजे बाजे के साथ झण्डे आयेंगे । मेले के उपलक्ष्य में मन्दिर के विशेष सजावट की गई है । मेले का झण्डा गुरुवार को सुबह 11.15 चढ़ाया जायेगा । मेले के मुख्य अतिथि विधायक रामस्वरूप लाम्बा नसीराबाद , विशिष्ट अतिथि श्री नगर प्रधान कमलेश गुर्जर , पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर व अध्यक्षता देरांठू सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़ , भटियाणी सरपंच श्रीमती कौशल्या देवी तेला व लोहरवाड़ा सरपंच श्रीमती माया देवी माली करेंगे । इस अवसर पर बालाजी महाराज के विशेष चोला चढ़ाकर, फूलों से झांकी सजाई गई है। मेले का झण्डा चढ़ाने के पश्चात बालाजी महाराज के 56 व्यंजनों के भोग की झांकी सजाकर भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।