Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

देरांठू में रामदेव जी महाराज का वार्षिक मेला हुआ आयोजित, बुधवार रात्रि को हुई भजन संध्या

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम देरांठू में बाबा रामदेव जी महाराज का वार्षिक मेला गुरुवार को बड़े धूमधाम से भरा। इसके पूर्व बुधवार की रात्रि को विशाल भजन संध्या हुई। मेला कमेटी से समाजसेवी दिनेश चौधरी व राजकुमार पाटोदी ने बताया कि रात्रि को आयोजित भजन संध्या मे बालाजी म्यूज़िकल ग्रुप के सानिध्य में डांसर संजना ओर मीनाक्षी व नेमीचंद छैला विशेष आकर्षण रहे। भजन संध्या में भोर होने तक ग्रामीणों ने भजनों का आनन्द लिया। वहीं बुधवार को मेले के मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने मेले में सिद्तत की। यह मेला देरांठू, राताखेड़ा, कुम्हारों की ढाणी व महावीर कालोनी वासियों के सहयोग से भरा। मन्दिर को आकर्षक विद्युत लड़ियों से सजाया गया है। भजन संध्या की सांय को हिन्दू युवा वाहिनी सदर बाजार देरांठू की और से गाजे बाजे के साथ रामदेव जी महाराज के झण्डा चढ़ाया गया। मेले मे सुबह से ही सभी समाज के लोगो द्वारा ध्वजा के साथ झण्डे लाए। जिसमें सदर बाजार हिन्दू युवा वाहिनी, मेघवंशी समाज, प्रजापत समाज, कालू नट परिवार की और से , रावत समाज , बैरवा समाज , माली समाज , फडोल्या मोहल्ला आदि समाज के गाजे बाजे के साथ बाबा के झण्डे आये । मेले में ग्रामीणों ने झुले , चकरी , आदि के साथ मेले में लगी चाट , पकोड़ी , मिठाईयो की दुकानों से स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया वहीं मेले में लगी मणिहारी की दुकानों से भी जमकर खरीददारी की ।

 

 

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।