Logo
ब्रेकिंग
धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि

रेलवे- पुल का निर्माण फिर रुक गया पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्धारित नियमो तथा शर्तो की पालना नहीं किए जाने पर रक्षा सम्पदा विभाग ने रुकवाया रेलवे- ओवर ब्रिज का निर्माण

नसीराबाद (भारत भूमि) रक्षा सम्पदा अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी द्वारा नियम और शर्तो के उल्लंघन किए जाने पर क्यू आर टी आर्मी के सहयोग से गुरुवार को स्थानीय ब्यावर रोड स्थित रेल्वे फाटक पर निर्माण किए जा रहे रेल्वे ओवर ब्रिज़ का निर्माण कार्य रुकवा दिया।छावनी परिषद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ,ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गयी, कार्य अनुमति की शर्तो का सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा उल्लंघन किया जा रहा था इस पर रक्षा सम्पदा अधिकारी जोधपुर द्वारा समय समय पर उक्त निर्माण कार्य में रक्षा मंत्रालय द्वारा तय़ की गयी शर्तो की अनुपालना सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को पत्र प्रेषित कर निर्देश दिए थे इसके बावजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित शर्तो की पालना नहीं किए जाने पर रक्षा सम्पदा अधिकारी जोधपुर द्वारा. रेल्वे ब्रिज़ का निर्माण तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश जारी कर दिए थे, उक्त आदेश की पालना में गुरुवार को क्यू आर टी आर्मी की मदद से. रेल्वे-पुल का निर्माण कार्य रोक दिया गया।उल्लेखनीय है वर्ष 2019 से रेलवे-स्टेशन के निकट ओवर ब्रिज़ का निर्माण कार्य चल रहा है इस अत्यंत महत्वपूर्ण रेल्वे ओवर ब्रिज़ के कारण आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों और हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सहित विभिन्न निजी कालोनी वालों का नसीराबाद शहरी क्षेत्र से संपर्क प्रभावित होता है लिहाज़ा इस पुल के निर्माण पर लोगों की उम्मीदे लगी हुई हैं किन्तु इस पुल का निर्माण कार्य 5 साल गुजर जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाने से स्थानीय लोगों मे रौश व्याप्त होने लगा है गौरतलब है कि इस रेलवे- ओवर ब्रिज़ का निर्माण कार्य अन्तिम दौर मे चल रहा है एसे समय में फिर एक बार निर्माण कार्य रोक देने से नागरिक क्षेत्र के लोगों की मांयूसी बढ़ रहीं है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।