Logo
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, IPS वंदिता राणा होंगी अजमेर की नई SP अजमेर के साथ केकड़ी की भी जिम्मेदारी

अजमेर: (भारत भूमि) – राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में रविवार रात को एक बड़ा फेरबदल किया है. भारतीय पुलिस सेवा के 58 आईपीएस के तबादले किए गए हैं. इस लिस्ट में अजमेर, ब्यावर, केकड़ी, के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं. अजमेर में एसपी पद पर आईपीएस वंदिता राणा को नियुक्त किया है. आईपीएस राणा को केकड़ी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है वहीं, अजमेर एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई को डीसीपी हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी दी गई है. श्याम सिंह को ब्यावर एसपी तो वहीं, नरेंद्र सिंह को अजमेर जीआरपी एसपी की जिम्मेदारी दी गई है. नरेंद्र सिंह इससे पहले ब्यावर एसपी के पद पर कार्यरत थे. आईपीएस वंदिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की निवासी हैं. वंदिता राणा का जन्म 12 अगस्त 1987 को हुआ. उन्होंने गाजियाबाद के गवर्नमेंट स्कूल से ही उच्च माध्यमिक परीक्षा पास की है और इसके बाद गाजियाबाद के ही गवर्नमेंट कॉलेज से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की. बाद में उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया.

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।