Logo
ब्रेकिंग
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला... अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला अजमेर की साधारण सभा की बैठक 19 को

10 मरीजों का एक साथ लेप्रोस्कोपी की सहायता से गॉल ब्लैडर में पथरी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

 अजमेर : (मोहम्मद नज़ीर क़ादरी) जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में इतिहास रच दिया गया, जहां सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ शिव बुनकर की अगुआई में 10 मरीजों का एक साथ लेप्रोस्कोपी की सहायता से गॉल ब्लैडर में पथरी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

डॉ बुनकर, जिन्हें लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल है ने बताया कि सभी मरीज 17 वर्ष से 85 वर्ष की उम्र के बीच के थे और कई मरीजों को डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। एनेस्थीसिया विभाग को सहायता से ऑपरेशन सुबह 8:00 बजे से शुरू हुआ और दोपहर 2:00 बजे तक सभी मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद सभी मरीज स्वस्थ हैं।

इस ऐतिहासिक ऑपरेशन में प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ अनिल सांवरिया और चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरविंद खरे का विशेष सहयोग महत्वपूर्ण रहा। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉक्टर नरेश, डॉक्टर नवरत्न, डॉक्टर दिनेश, डॉक्टर तन्वी माथुर और डॉक्टर संजय शामिल थे।एनेस्थीसिया देने वाली टीम में डॉक्टर वीणा माथुर, डॉ वीणा पटौदी, डॉक्टर मीना और डॉक्टर कुलदीप शामिल थे। नर्सिंग स्टाफ में गीता सिस्टर, वंदना सिस्टर और राम सिंह जी का विशेष सहयोग रहा।उल्लेखनीय है कि सर्जरी विभाग हर तरह की लेप्रोस्कोपी सर्जरी कर रहा है ये ऑपरेशन मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना से निशुल्क लिए जाते है और दवा एवं जाचे भी निशुल्क करी जाती है । प्राइवेट अस्पताल में प्रत्येक ऑपरेशन का खर्चा अनुमानित एक लाख आता है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।