सुहागिनों ने व्रत रखकर चौथ माता से पति की लम्बी उम्र की कामना की
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)रविवार को नगर में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया , इस मौके पर सुहागिनों ने अपने अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए निर्जला वृत रखा और रात को चन्द्रमा के उदय़ होने पर चन्द्रमा को अर्ध्य देकर और चौथ माता ( पार्वती माता) की पूजा अर्चना कर अपने पति के दीर्घायु होने तथा सुख समृद्धि की कामना की और उसके बाद अपने पति द्वारा जल पी कर वृत उपवास समाप्त किया। करवा चौथ वृत के दौरान सभी सुहागिनों ने पूरे दिन भूखे प्यासे रहकर व्रत रखा हाथ में मेंहदी लगाई और शाम को करवा चौथ की कथा सुनी तथा रात को चांद देखकर चन्द्रमा को अर्ध्य देकर पूजा आरती कर अपना व्रत पूरा किया । इससे पूर्व करवा चौथ के त्यौहार के मध्य नजर बाजारों में खासी रौनक रही तथा सौन्दर्य प्रसाधनो , रेडी मेड , मिठाई और सुनारो की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ने से अच्छी ग्राहकी देखने को मिली अनेक शादी योग्य कन्याओ ने भी उपवास रख कर माता पार्वती की पूजा अर्चना कर अपने लिए योग्य वर की कामना की वहीँ कुछ विवाहित पुरुषों द्वारा भी उपवास रखा गया
ब्रेकिंग
राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने किया 75 यूनिट रक्त दान
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह...
छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम
पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...
