Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

अजमेर रेलवे कारखाना में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र द्वारा पेंशनर को राहत

अजमेर (कार्तिक शर्मा) – सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रव्यापी अभियान द्वारा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट रेलवे पेंशनर घर से जीवन प्रमाण पत्र ऐप से बना सकेंगे, उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार श्रीमती गीतिका पांडेय के मार्गदर्शन में पेंशनर के लिए दिनांक 19. 11. 2024 को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, लोको वर्कशॉप शाखा, अजमेर में रेलवे कारखाना समूह तथा एसबीआई का संयुक्त कैंप बैंक में आयोजित किया गया । जिसमें बैंक अधिकारी व रेलवे वर्कशॉप लेखा व कार्मिक अधिकारी उपस्थित रहे और उनके मार्गदर्शन में पेंशनर को डिजिटल प्रमाण फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से बनवाए गए, इसके सफल आयोजन में स्टेट बैंक के अधिकारी व रेलवे उपमुख्य वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी श्री भारत भूषण ने बताया की इस तकनिक के जरिए विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनर्स को सुविधा होगी उन्हें अब बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी जिससे उनका समय और मेहनत दोनों बचेंगे। इस अभियान ने पेंशनर्स को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और उनके जीवन को आसन बनाने का प्रयास किया है जिससे वह बिना किसी परेशानी के अपनी पेंशन का लाभ प्राप्त कर सके। दिनेश खोरवाल, सहायक वित्त सलाहकार अधिकारी ने बैंक अधिकारियों को अधिकाधिक इस नई तकनीक के प्रोत्साहन से भारत सरकार के प्रयासों इज ऑफ डूइंग द्वारा सभी पेंशनर्स को इस दायरे में लाकर राहत प्रदान करे, यह सुविधा सभी बैंक शाखाओ में भी उपलब्ध होगी । पेंशनर्स इस अभियान से जुड़ी और जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।
कैम्प में विभागीय सहयोग में बैंक कर्मी व रेलवे वर्कशॉप लेखा/कार्मिक अधिकारी श्री सुनील कुमार रामचंदानी, सीनियर सेक्शन ऑफिसर, महेंद्र मौर्य, सीनियर सेक्शन ऑफिसर, जगदीश जाट, लेखा सहायक, लोकेश गौर कनिष्ठ लेखा सहायक व कार्मिक विभाग के कर्मचारी विक्रम गुर्जर, कार्यालय अधीक्षक,सुबे सिंह गुर्जर, महावीर सिंह, मुख्य कल्याण निरीक्षक उपस्थित रहे ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।