Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

सिन्धु दर्शन उत्सव का ऑनलाइन पंजीयन 30 अप्रेल तक धार्मिक आयोजन 5 से 8 जून तक लेह लद्धाख में

अजमेर (भारत भूमि)– भारतीय सिन्धू सभा की ओर से सिंधु दर्शन यात्रा 2025 का आयोजन आगामी 5 से 8 जून को लेह लद्धाख में आयोजन किया जायेगा। जिसका पंजीयन आनलाईन 30 अप्रेल तक किया जा रहा है।

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम छाबडिया के नेतृत्व में ऑनलाइन बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में तीर्थ यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक सुरेन्द्र लछवाणी, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश वाधवाणी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, राजस्थान प्रभारी मुकेश लखवाणी सहित अन्य प्रदेशों के पदाधिकारी व यात्रा समिति पदाधिकरी उपस्थित थे।

प्रदेश प्रभारी मूलचंद बसंताणी ने बताया कि 5 से 8 जून तक लेह में सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन किये जायेगेें। समारोह में देश भर से सन्त महात्मा व संगठन के केन्द्रीय पदाधिकारी सम्मिलित होगें। सिन्धू माता के दर्शन, सिन्धू घाट पर स्नान व पूजन, बहिराणा पूजन, हवन यज्ञ, अलग अलग प्रदेशों से आये सांस्कृतिक दलों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जायेगी। सिन्धु माता का आर्शीवाद सभी को मिले व तीर्थयात्रा के साथ राष्ट्र भक्ति की भावना भी बढे़। लेह लद्धाख में अब वर्ष भर यात्री सम्मिलित हो रहे हैं।

प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए सड़क एवं वायु मार्ग के विकल्प उपलब्ध हैं।

यात्रा मार्ग

वायु मार्ग से 5 जून सुबह लेह पहुँचना है। 5, 6, 7, 8 जून आयोजन एवं लेह भ्रमण व 9 जून सुबह रवानगी होगी।

सड़क मार्ग जिसमें जम्मू-लेह-जम्मू, जम्मू लेह चण्डीगढ और जम्मू लेह मार्ग से तीर्थयात्री सम्मिलित हो सकेेगें। यात्रा 31 मई को पहुंचकर 12 जून तक समाप्त होगी।

समिति की बैठक में प्रमुख प्रबन्धको व कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा मार्ग, परिवहन, आवास व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सभी सामाजिक संगठनों के जुड़ाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।