Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

अजमेर में केन्द्र व राज्य के निर्देशों की सख्त पालना सुनिश्चित करें-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश, आपातकाल के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए, संदिग्धों पर पूरी नजर रखें

अजमेर (भारत भूमि)– विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिला प्रशासन व पुलिस को निर्देश दिए है कि आपातकालीन परिस्थितियों के मद्देनजर केन्द्र व राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराई जाए। संदिग्ध व्यक्तियों पर पूरी नजर रखी जाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रशासन का पूरा सहयोग करें। अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी शेयर ना करें।विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में बैठक लेकर अजमेर में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के बारे में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा और नागरिकों को हानि से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। कहीं किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है। अजमेर में भी केन्द्र व राज्य सरकार से निरंतर प्राप्त होने वाले निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित कराई जाए। प्रशासन, पुलिस, नागरिक सुरक्षा, पानी, बिजली, नगर निगम, अग्निशमन एवं अन्य सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारी पूरी रखें।

उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि अजमेर में संदिग्ध व्यक्तियों पर पूरी नजर रखें। बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी रखा जाए। कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नजर आने पर सख्ती से एक्शन लिया जाए। प्रशासन पूर्व सैनिक, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट, एनएसएस व स्काउट गाइट को भी तैयार रखे ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी सेवाएं ली जा सके।

देवनानी ने आमजन से भी अपील की कि वर्तमान हालात में प्रशासन व पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। अपने आसपास नजर बनाए रखें। संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। मॉकड्रिल व ब्लैक आउट में पूर्ण सहयोग करें। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। हम सभी मिलकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को पूरा करें।

देवनानी ने निर्देश दिए कि इसके साथ ही शहर में सुरक्षा के लिए की जा रही पुलिसिंग को भी सख्त रखा जाए। बैठक में जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदिता राणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।