Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

न्यू नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 7 दिवसीय निःशुल्क महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 13 मई से 19 मई तक

भारत भूमि (अजमेर)–कार्तिक शर्मा– निर्भया सेना राजस्थान, आस्था वुमेन्स फाउंडेशन और न्यू नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के लिए 7 दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 13 मई से 19 मई 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर का उ‌द्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और संकट की स्थिति में स्वयं की रक्षा करना सिखाना है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे हेयरपिन, सेफ्टी पिन, आईडी कार्ड, किचन पैन, मोबाइल फोन, दुपट्टा, चाबी आदि से आत्मरक्षा के आसान और प्रभावी उपाय सिखाए जाएंगे।

यह शिविर सभी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क है और न्यू नोबल सेकंडरी स्कूल वैशाली नगर अजमेर में आयोजित किया जाएगा। आत्मरक्षा का यह प्रशिक्षण निर्भया सेना राजस्थान की प्रशिक्षित टीम ‌द्वारा दिया जाएगा, जो महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्यरत है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।