Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

युगपुरुष आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का 139 वॉ चालिहा उत्सव 21 मई से

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय सिन्धी मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम, में प्रेम प्रकाश मण्डल के मंगल मूर्ति आचार्य युगपुरुष श्री सतगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का पावन 139 वॉ चालीहा उत्सव 21 मई बुधवार से आरम्भ होगा।चालीहा उत्सव के दौरान आश्रम में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, इस के अन्तर्गत भजन, सत्संग समागम, सेवा कार्यों का आदि का आयोजन होगा। भक्त गण अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु चालीस दिवसीय इस उत्सव में अखंड व्रत व अनुष्ठान करते है एवं आश्रम में भजन सत्संग का आयोजन करते है। चालिहा व्रत अनुष्ठान का सर्व प्रथम आचरण आचार्य श्री की माता कृष्णा देवी ने लग़बग़ 140 वर्ष पूर्व किया था जिसमें उन्होंने 40 दिन के व्रत और भगवान की अटूट भक्ति की थी। उनकी भक्ति के प्रताप से 41 वे दिन भगवान शंकर ने उन्हें स्वप्न में दर्शन देकर कृतार्थ किया। इस कठिन तपस्या का फल उन्हें आचार्य श्री जैसे बालक के रूप में प्राप्त हुआ। वही प्रथा चालिहा उत्सव के रूप में आजतक चली आ रही है। आचार्य श्री ने अपने संपूर्ण जीवन में परोपकार,सत्कर्म,और सेवा के कार्य किए। सिंध (अभी के पाकिस्तान) में उन्होंने रेत के टीले के ऊपर अपना स्थान श्री अमरापुर स्थान बनाकर सभी जीवों का कल्याण किया। इस महोत्सव के चलते प्रेम प्रकाश मंडल के वर्तमान अध्यक्ष पूज्य गुरुदेव सतगुरु स्वामी भगतप्रकाश महाराज का आगमन एवं प्रवचन 30 मई को होंगे। एवं इस चालिहा उत्सव का समापन आचार्य श्री के 139 वे जन्मोत्सव पर 30 जून पर होगा।पाँच दिवसीय जन्मोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम होंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गौ सेवा,अन्नक्षेत्र सेवा, दिन बंधु सेवा, एवं आश्रम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूलो की झांकीया व श्री अमरपुर स्थान, जयपुर से आये संतों द्वारा भजन सत्संग का आनंद आदि का आयोजन किया जाएगा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।