Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपने दिल्ली स्थित सरकारी आवास में फहराया तिरंगा, मार्च-पास्ट का निरीक्षण कर राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी

नई दिल्ली (भारत भूमि) – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने नई दिल्ली स्थित सरकारी निवास पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टाफ सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा मार्च-पास्ट का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि “तिरंगा हमारी शान, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह हमें एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर सदैव अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।”

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों से अधिक समय में केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों का विशेष उल्लेख किया। भागीरथ चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, विशेषकर कृषि एवं किसान कल्याण के क्षेत्र में। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि तकनीक के आधुनिकीकरण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल बीमा योजना, पीएम-किसान सम्मान निधि, और जैविक व प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने जैसी अनेक ऐतिहासिक पहलें की गई हैं, जिनका लाभ सीधे देश के करोड़ों किसानों तक पहुंचा है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।