Logo
ब्रेकिंग
कार्तिक मास में 12 नवंबर से गूंजेगी हरि नाम संकीर्तन की धुन, निकलेगी प्रभात फेरी नाले में गिरा आवारा सांड, रस्सी से बांधकर जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाला बाहर धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, सुबह से ही बाजारों में उमड़ी भीड़ छावनी परिषद वैरीड बोर्ड की बैठक आज छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास से मन... श्री बासक बाबा धाम सेवा समिति द्वारा नव निर्वाचित सरपंच व उपसरपंचों का किया गया सम्मान अभिनंदन शरद पूर्णिमा पर आयोजित निशुल्क श्वांस रोग शमन शिविर में 480 रोगी हुए लाभान्वित छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा मच्छर जनित रोगों डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में करवा... शरद पूर्णिमा पर कल नसीराबाद में निकलेगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन छावनी परिषद सीईओ के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए गए अस्थाई कब्जे, फुटपाथ पर सामान न रखने की चेतावनी

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपने दिल्ली स्थित सरकारी आवास में फहराया तिरंगा, मार्च-पास्ट का निरीक्षण कर राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी

नई दिल्ली (भारत भूमि) – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने नई दिल्ली स्थित सरकारी निवास पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टाफ सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा मार्च-पास्ट का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि “तिरंगा हमारी शान, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह हमें एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर सदैव अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।”

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों से अधिक समय में केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों का विशेष उल्लेख किया। भागीरथ चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, विशेषकर कृषि एवं किसान कल्याण के क्षेत्र में। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि तकनीक के आधुनिकीकरण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल बीमा योजना, पीएम-किसान सम्मान निधि, और जैविक व प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने जैसी अनेक ऐतिहासिक पहलें की गई हैं, जिनका लाभ सीधे देश के करोड़ों किसानों तक पहुंचा है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।