भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : राजकीय सावित्री उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेर में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय मलखम्भ प्रतियोगिता में माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 छात्रा वर्ग में धानवी चौहान, कनिका चौधरी, समृद्धि शर्मा व हंसिका गोटवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-19 छात्र वर्ग में कृष्णा खेराजानी, पराग गुर्जर, देवेंद्र व प्रीतम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 छात्रा वर्ग में छवि राज राठौड़, भव्या सिंह चौहान, कुमकुम व सृष्टि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, जो 1 से 7 अक्टूबर तक तनिष्क एजुकेशन सोसायटी, कोटा में आयोजित हुई, में विद्यालय की छात्राएं धानवी चौहान, कनिका चौधरी, छवि राज राठौड़ तथा छात्र कृष्णा खेराजानी और शुभम विश्वकर्मा का चयन हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अजमेर जिले का नेतृत्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक दिनेश झाकल व अध्यापिका पायल उबाना के मार्गदर्शन में टीम ने यह सफलता हासिल की। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजीव मिश्रा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देकर उनका स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।
ब्रेकिंग
नव नियुक्त छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद शाकिब आलम ने बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज क...
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया...
विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत
भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य...
कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म...
छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा...
रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ...
